स्नो व्हाइट एंड द सेवेन ड्वार्फ्स Snow White Story in Hindi
Snow White ki Kahani बहुत समय पहले की बात है। एक राज्य में राजा – रानी रहते थे। उनके राज्य में प्रजा बहुत ही खुशहाल थी। उस खुबसूरत महल में बहुत ही खुबसूरत रानी रहती थी।
उसकी चाहत थी कि उसे एक बेटी हो.एक वह खिड़की के किनारे बैठ कर कपडे सिल रही थी। तभी सुई उसके अंगूठे में चुभ गयी। उसने रुई से खून साफ़ किया और एक विश मांगी कि मेरी एक बहुत ही खुबसूरत बेटी हो। जिसका चेहरा स्नो जैसा हो। उसके बाल बहुत ही खुबसूरत और चमकीले हों। वह अप्सरा सी खुबसूरत हो।
समय बिताता गया और एक दिन रानी को एक बेहद खुबसूरत बेटी हुई। उन्होंने उसका नाम स्नो व्हाइट रखा गया। स्नो वहाइट अपने माता -पिता के लाड प्यार में बहुत ही खुश थी।
लेकिन उसकी यह ख़ुशी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। जल्द ही उसकी माँ की मृत्यु हो गयी। उस समय स्नो व्हाइट की उम्र बहुत कम थी। रानी की मृत्यु के बाद राजा भी टूट गए और वे निराश रहने लगे, जिससे वे बहुत कमजोर हो गए। इससे राज्य के मंत्रियों ने उन्हें दूसरी शादी करने को कहा, जिसपर वे मान गए।
स्नो व्हाइट की सौतेली माँ बहुत ही खूबसूरत थी, लेकिन वह दिल की बहुत ही बुरी थी। उसे अपनी खूबसूरती पर बहुत ही घमंड था। उसके पास एक जादुई मिरर था।
वह उससे रोज पूछती कि, ” इस दुनिया में सबसे खूबसूरत कौंन है ? ” इस पर मिरर जवाब देता, ” सिर्फ आप और भला दूसरा कौन हो सकता है। ” इस पर रानी बहुत ही प्रसन्न होती।
इधर रानी राज्य के बड़े निर्णय खुद ही लेने लगी और इसका परिणाम यह हुआ कि राज्य को भारी नुकसान हुआ और इसकी भरपाई के लिए राजा को राज्य से बाहर जाना पड़ा। इधर रानी बड़ी खुश हुई क्योंकि अब उसकी मनमानी बढ़ने वाली थी।
समय तेजी से बीता और स्नो व्हाईट अब एक खुबसूरत युवती हो गयी थी। एक खुबसूरत बाग़ में बने तालाव के किनारे पानी पीते समय एक राजकुमार को स्नो व्हाइट की छाया दिखाई दी। वह आश्चर्य से भर गया। उसने इधर उधर नजर दौड़ाई , लेकिन पक्षियों के सिवा उसे कुछ और दिखाई नहीं दिया।
रोज की तरह रानी आज भी मिरर के पास पहुंची और उसने पूछा कौन है सबसे खुबसूरत। पहले तो मिरर सकुचाया , लेकिन फिर उसने कहा ” स्नो व्हाइट “
यह सुनते ही रानी बहुत ही क्रोधित हुई और अपने सबसे भरोसेमंद सिपाही को बुलाया और उसे ढेर सारा सोना देते हुए बोली कि तुम स्नो व्हाइट को जंगल में ले जाओ और उसे मारकर उसका दिल लाकर मुझे दो।
Hindi Kahani
उसके बाद रानी ने स्नो व्हाईट को अपने पास बुलाया और कहा कि मुझे लगता है तुम महल में बोर हो रही हो, इसलिए तुम जंगल की सैर कर रहा, इससे तुम्हारा मन बहल जाएगा और तुम्हारी सुरक्षा के लिए मैं सबसे तेज सुरक्षाकर्मी को तुम्हारे साथ भेज रही हूँ।
स्नो व्हाइट ने हाँ कह दिया और सुरक्षाकर्मी के साथ जंगल चल दी। जंगल में वह घूम रही थी कि एक पक्षी प्यास से तड़पकर जमीन पर गिर पड़ा।
जब स्नो व्हाइट ने उसे देखा तो वे उसे तुरंत ही पास के तालाव पर ले गयी और उसे पानी पिलाया। यह देखकर कर सुरक्षाकर्मी का दिल पसीज गया।
उसने स्नो व्हाइट को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर महल ना आयें , अन्यथा आपकी मौत निश्चित है। यह कहकर वह वापस चला गया।
स्नो व्हाईट को अकेले डर लग रहा था। वह रात के अँधेरे में एक पेड़ के नीचे बैठकर रोने लगी और रोते रोते सो गयी। उसे अपनी मां की बहुत याद आ रही थी।
सुबह पक्षियों की चहचहाहट से उसकी नीद खुली. बहुत सारे पक्षी उसके आस पास आ गए थे. जिनमें से बहुत स्नो व्हाइट के दोस्त थे।
उन सभी पक्षियों ने स्नो व्हाइट को रास्ता दिखाते हुए एक घर के पास लाये , जहां वे रहते थे। उनका घर बहुत खुबसूरत और छोटा था। कुछ सोचकर जब स्नो व्हाईट ने दरवाजा खोला तो अन्दर सबकुछ छोटा था और गन्दगी भी अन्दर बहुत थी। उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था, लेकिन उसके पास और कोई रास्ता नहीं था।
Snow White ki Kahani स्नो व्हाइट की कहानी
स्नो व्हाइट ने पहले तो पुरे घर की सफाई की और उसमें उन पक्षियों ने भी मदद की और उसके बाद उसने छोटे छोटे बर्तन में थोडा भोजन बनाया और खाया। अब वह बहुत थक चुकी थी। उसे बहुत तेज नीद आ रही थी। उसे लगा कि वह यहाँ सुरक्षित है और उसने कई सारे बेड को जोड़कर सो गयी।
शाम को जब ७ बौने जो उस घर में रहते थे वे वापस आये तो एकदम से चौंक गए। उन्हें खाने की खुशबु भी आ रही थी तो वे उसपर टूट पड़े। लेकिन उनमे से एक होशियार बौना यह सोचने लगा कि जरुर कुछ गड़बड़ है।
उसने अन्य बौनों से इसका जिक्र किया, लेकिन किसी ने इसपर ध्यांन ही नहीं दिया तो उसने भी भोजन किया और सभी सोने के लिए बेडरूम में पहुंचे, लेकिन यहाँ पहुंचते ही उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा।
उनके बेडरूम में एक खुबसूरत युवती सो रही थी. उनकी हलचल पर स्नो व्हाइट की नींद टूट गयी। इतने सारे बौनों को देखकर वह बेहद दर गयी और डरते हुए बोली मैं स्नो व्हाइटहूँ। अगर मुझसे कोई गलती हुई हो तो मुझे माफ़ करें।
नहीं कोई बात नहीं। हम समझ सकते हैं इसमें आपका कोई गलत इरादा नहीं था, नहीं तो आप भोजन क्यों बनाती और पूरे घर को साफ़ क्यों करतीं।
उन्होंने अपना नाम बताया और उसके बाद स्नो व्हाइट ने उन्हें पूरी कहानी बता दी। उन्हें बड़ा दुःख हुआ। उन्होंने कहा कि अगर आप चाहे तो यहाँ रह सकती हैं। स्नो व्हाईट बहुत खुश हुई और मान गयी। अब वह उनके साथ रहकर उनके काम में मदद करने लगी।
सब कुछ मजे से गुजर रहा था। तभी एक दिन रानी ने फिर से मिरर से वही सवाल दुहराया। मिरर ने कहा रानी अभी भी स्नो व्हाईट ही सबसे खुबसूरत है।
रानी को बड़ा आश्चर्य हुआ। उसने फ़ौरन ही उस सिपाही को बुलवाया और उससे सब कुछ सच -सच बताने को कहा। डरकर उसने सब कुछ बता दिया।
रानी ने उसे कारावास की सजा दे दी और इस कार्य को खुद ही ठाना। रानी ने स्नो व्हाइट का पता लगवा लिया। इधर जब भी बौने काम पर जाते वे स्नो व्हाईट को हिदायत देकर जाते कि कुछ भी हो जाए कोई भी आये दरवाजा मत खोलना। शाम को जब हम आयेंगे और एक कोड बताएँगे, तभी दरवाजा खोलना।
स्नो व्हाईट खाना बना रही थी , तभी दरवाजे पर दस्तक हुई। उसने पूछा कौन है , कोड बताओ। तभी एक बूढी की आवाज सुनाई दी और वह बूढी बोली ” मैं बूढी हूँ। मुझे प्यास लगी है। थोड़ा पानी दो। दरवाजा तो खोलो। मैं भला तुम्हारा क्या बिगाड़ पाउंगी। ”
स्नो व्हाइट ने दरवाजे के होल से देखा तो उसे एक बूढी महिला नजर आई। तो उसने सोचा यह सच में प्यासी है तो उसने दरवाजा खोल दिया और उसे पानी लाकर दिया।
बूढी ने पानी पीया और उसे आशीर्वाद देते हुए बोली ” बेटी मेरे पास तुझे देने के लिए कुछ ख़ास नहीं है, लेकिन यह सेब है। यह मेरे बाग़ का सेब है. यह बहुत ही मीठा होता है। इसे ले लो “
स्नो व्हाईट ने उसे ले लिया और बूढी के कहने पर थोड़ा सा खाया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। वह बूढी और कोई नहीं बल्कि रानी ही थी और उसने सेब में खतरनाक जहर मिला दिया था।
शाम को जब बौने वापस आये तो उन्हें दरवाजा खुला मिला तो उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हुई। वे जब अन्दर गए तो उन्हें स्नो व्हाइट गिरी मिली और उसके थोड़ी दूर में सेब था। बौने सब समझ गए थे।
बौनों ने स्नो व्हाईट को एक ग्लास बोक्स में सजावट के साथ जंगल में उस जगह रखा , जहा उसके दोस्त पशु पक्षी उससे मिल सकते थे। उसी दिन एक प्रिंस उस रास्ते से गुजर रहा था।
उसने देखा कि वह तो वही राजकुमारी है जिसकी छाया उसने तालाव में देखी थी. वह बड़ा खुश हुआ और वहा पहुंचा। वहा उसे सारी बात पता चल गयी। वह जल्द ही राज्य से वैद्य को ले आया और वैद्य ने स्नो व्हाईट को ठीक कर दिया।
उधर राजा भी राज्य पहुँच गए और उन्हें राज्य में पहुंचते ही स्नो व्हाइट के बारे में सबकुछ पता चल गया। उन्होंने गुस्से में मिरर को तोड़ दिया और रानी को कारावास भेज दिया और सैनिको की साथ जंगल में पहुंचे।
वहां उसे स्नो व्हाईट मिल गयी और साथ ही राजकुमार और सात बौने भी थे। उसके बाद राजकुमार और स्नो व्हाईट की शादी हो गयी और उसके बाद राजकुमार और स्नो व्हाइट और सातों बौने साथ साथ रहने लगे।
मित्रों यह कहानी Snow White ki Kahani आपको कैसी लगी जरूर बताएं और इस तरह Snow White ki Kahani कहानी के लिए इस ब्लॉग को सब्स्क्राइब जरूर करें और दूसरी कहानी नीचे पढ़ें।
1- जादुई दिया की कहानी। जादुई कहानी हिंदी में। Jadui Diya Story in Hindi .
2- परी की कहानी . Best Hindi Story . परियों की कहानी हिंदी में। बच्चों की कहानी।
3- Hindi Kahani
The post Snow White ki Kahani । स्नो व्हाइट एंड द सेवेन ड्वार्फ्स। Snow White Story in Hindi. appeared first on Hindi Best Story.
from Hindi Best Story https://ift.tt/2KbAVAi
0 Comments